बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में प्रतियोगिता कराई गई। प्रतिभागियों ने शानदार मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किए।
वरिष्ठ वर्ग में विवेकानंद की मेघा जोशी, हर्षवर्धन पांडेय, जीआईसी बागेश्वर के कार्तिकेय उपाध्याय, जीआईसी डोबा के दीपांशु कुमार, जीजीआईसी बागेश्वर की नीमा मेहता प्रथम रहे।
कनिष्ठ वर्ग में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के आर्यन पांडेय, रोहित खेतवाल, राजकीय हाईस्कूल कराला पालड़ी के तुषार जनौटी, कविता बिष्ट, गायत्री विद्या मंदिर के विवेक ने पहला स्थान पाया। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल की अध्यक्षता में सूरज बर्त्वाल, त्रिलोक कुंवर ने संचालन किया।
जीजीआईसी में विधायक आज बाटेंगे टैबलेट
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां राजकीय आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में 10वीं और 12वीं की छात्राओं को टैबलेट मिलेंगे। इसका वितरण समारोह शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा छात्राओं को सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम में सीईओ, बीईओ सहित तमाम शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बागेश्वर के 5507 विद्यार्थियों को मिलेंगे 12-12 हजार रुपये
बागेश्वर। जिले में 5507 विद्यार्थियों को टैबलेट खरीदने के लिए 12-12 हजार रुपया प्रदान किए जाएंगे। शासन से इसके लिए 6.60 करोड़ रुपये की रकम अवमुक्त की है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टैबलेट का लाभ केवल सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। जिले के सरकारी स्कूलों में 10वीं 2817 और 12वीं के 2690 विद्यार्थी पढ़ते हैं। टैबलेट के लिए रकम वितरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। टैबलेट खरीद के लिए राशि मिलने की सूचना से विद्यार्थियों में काफी उत्साह है।