फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
बागेश्वर के कंट्रीवाइड स्कूल में वार्षिक मेले का शुभारंभ करते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक के वार्षिकोत्सव और वार्षिक मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर विद्यार्थियों ने स्टॉल भी लगाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव के जरिए छात्र-छात्राओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है।
कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर एक प्रतिभा छुपी होती है, उसे निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है। डीएम ने स्टॉलों का निरीक्षण कर वहां रखे व्यंजनों के बारे में विद्यार्थियों से सवाल पूछे। छात्र-छात्राओं ने डीएम के प्रश्नों का उत्तर दिया।
आयोजन की शुरुआत विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से की। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों के साथ नृत्य की प्रस्तुति भी दी। अपूर्वा माजिला ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने सोलो डांस के साथ नंदलाल छेड़ गयो रे... पेश किया। म्यूजिकल चेयर समेत तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य आशा तिवारी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मोहन खिलाड़ी ने छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। संचालन शिक्षक महेश पांडे ने किया। कार्यक्रम में नंदा बल्लभ भट्ट, शंकर पांडे, शीला लटवाल, कैलाश अंडोला आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें