फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बागनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त; तस्वीरों में देखें नजारें

Fri, 08 Mar 2024 03:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर के सभी शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बागेश्वर के बागनाथ धाम में भक्तों ने पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिर भक्तों से गुलजार रहा।
विज्ञापन
Bageshwar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर के सभी शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। बागेश्वर के बागनाथ धाम में भक्तों ने पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिर भक्तों से गुलजार रहे और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

बागनाथ धाम में पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला
बागनाथ धाम में पूजा अर्चना के लिए भक्तों को लाइन लगाकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर में पुरोहितों ने भक्तों की पूजा संपन्न कराई। 

बागेश्वर के मंदिरों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर जिले के कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर, गरुड़ तहसीलों में भी माहौल शिवमय रहा है। भक्तों ने शिव मंदिरों में जाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान से सुुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों में पूजा अर्चना से पुरोहितों के चेहरों पर भी रौनक रही। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भजन कीर्तन भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें