फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में दूध, आलू, प्याज और टमाटर की होने लगी किल्लत

विज्ञापन
बागेश्वर के पेट्रोल पंप पर लगा पेट्रोल समाप्त होने का बोर्ड, तेल भराने को पहुंचे बाइक चालक। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। तीन दिन तक हुई भारी बारिश का असर मौसम खुलने के बाद भी कम होता नहीं दिख रहा है। सड़कें बंद होने के कारण बाहर से दूध, सब्जी और राशन की सप्लाई बाधित होने से लोगों की परेेशानी बढ़ने लगी है। जिले में आलू, प्याज और टमाटर की किल्लत होने लगी है।
विज्ञापन

जिले का कारोबार हल्द्वानी मंडी पर निर्भर है। जहां से जिले में रोजाना सब्जी, राशन, दूध आदि सामान सप्लाई किया जाता है। रविवार की रात से हुई बारिश से हल्द्वानी से बागेश्वर के मार्ग बंद हो गए। जिसके कारण जिले की सप्लाई पर असर पड़ा है। नगर की दुकानों में आलू, प्याज और टमाटर की कमी होने लगी है। सब्जियों की किल्लत का असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा है। जहां सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं।
तीन दिन से नगर में नहीं आई दूध की गाड़ी
बागेश्वर। जिले में तीन दिन से दूध का वाहन नहीं पहुंचा है। जिले में अल्मोड़ा से आने वाले आंचल दूध सहित बाहर से आने वाले पतंजलि, आनंदा, पराग, प्रयाग, नोवा की खपत होती है। सप्लाई बाधित होने से व्यापारी और विक्रेता परेशान हैं। आंचल दुग्ध संघ अल्मोड़ा के सेल्स सुपरवाइजर ललित मोहन जोशी बताते हैं कि ग्रामीण मोटर मार्गों के बंद होने से दूध उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण केवल मोबाइल वैन ही दूध लेकर बागेश्वर पहुंच रही है। बताया कि तीन दिन में आंचल दुग्ध संघ को करीब चार लाख का नुकसान हो चुका है। अन्य कंपनियों को भी दूध की सप्लाई बाधित होने से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन

रसोई गैस का बैकलॉग पहुंचा 370
बागेश्वर। सड़कें बंद होने से रसोई गैस सिलिंडरों की सप्लाई भी बाधित है। इंडेन गैस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बैकलॉग 370 पहुंच गया है। बारिश से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वाहन जा चुके थे, नहीं तो बैकलॉग बढ़ सकता था। वहीं रास्ते में खराब हुआ एक वाहन सिलिंडर लेकर बुधवार को बागेश्वर पहुंचा था। बृहस्पतिवार को उस वाहन के 234 सिलिंडर तहसील मार्ग में बांटे गए।
सड़कों के बंद होने से दूध, सब्जी और अन्य सामान की कमी होने लगी है। रोजाना दूध ले जाने वाले उपभोक्ता अधिक परेशान हैं। उम्मीद हैं जल्द हालात सामान्य होंगे।
निशांत सिंह, जनरल स्टोर संचालक
नगर में सब्जियों की फिलहाल अधिक किल्लत नहीं है। मौसम खराब होने से ग्राहक भी कम थे, अब मौसम खुलने के बाद बिक्री में तेजी आ रही है। जिसके चलते रोजाना बिकने वाली सब्जियों की कमी हो सकती है।
बबलू जोशी, सब्जी विक्रेता
हल्द्वानी से रोजाना राशन और अन्य खाद्य सामग्री आती थी। सड़कें बंद होने से सप्लाई ठप है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली खाद्य सामग्री के ऑर्डर पेंडिंग हो गए हैं। अगर जल्द वाहन नहीं पहुंचे तो हालात बिगड़ सकते हैं।
सूरज जोशी, थोक और फुटकर विक्रेता
वाहनों की आवाजाही बाधित होने से आलू, प्याज और टमाटर की किल्लत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे दुकानदारों का ऑर्डर पूरा नहीं हो पा रहा है। गांवों से आने वाली सब्जियां भी कम आ रही हैं। जल्द हालात सही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महेश नाथ, थोक और फुटकर सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें