फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार सुविधा की मांग को दुलम के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरु

विज्ञापन
कपकोट के दुलम में प्रदर्शन करते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। संचार सुविधा की मांग के लिए दुलम के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने पिंडारी मोटर मार्ग के भुल्यूड़ा में सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने 30 अक्तूबर को फिर से सड़क जाम करने और मांग पूरी होने तक अनशन पर डटे रहने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

कपकोट तहसील का दुलम गांव अब तक संचार सेवा से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामीणों के कई बार मांग करने पर गांव में वर्ष 2018 में निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगाया गया लेकिन वह भी शोपीस बना हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग पर भुल्यूड़ा तोक में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन कैलाश सिंह कोरंगा, पूरन सिंह कोरंगा, विशन सिंह कोरंगा और सुरेंद्र सिंह कोरंगा अनशन पर बैठे। ग्रामीणों ने दुलग-ठांगधार मोटर मार्ग के निर्माण की भी मांग उठाई है। वहां पर भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, भीम सिंह, आनंद सिंह, खुशाल सिंह, लोकपाल सिंह, हरीश सिंह कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें