फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठुआ में सिंचाई को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चौखुटिया के जेठुआ में सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन को एकत्रित लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामगंगा बाई नहर से जुड़े ग्राम पंचायत जेठुआ के ग्रामीणों ने नहर में एक माह से पानी न होने पर आक्रोश जताते हुए मुख्य मोटरमार्ग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। नहर में शीघ्र पानी चलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तल्ला गेवाड़ में जुलाई माह से रोपाई के बाद सिंचाई हेतु रामगंगा बाई नहर में पानी नहीं आया है, जबकि इस बार रामगंगा का जलस्तर काफी बढ़ा है। कहा कि वर्तमान में धान के पौधों पर बालियां आ रहीं हैं। पौधों को पानी की सख्त जरूरत है। विभाग की ओर से नहर में पानी नहीं चलाया जा रहा है। इससे धान फसल सूखने लगी है । गुस्साए ग्रामीणों ने जेठुआ मुख्य मोटर मार्ग पर एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय पर पानी नहीं पहुंचा तो काश्तकार लगान वसूली का विरोध करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान हरीश राम, विनोद कुमार, रोशन जोशी ,गंगा देवी, कृपाल सिंह ,प्रेम सिंह, नीतू देवी ,पार्वती देवी,नंदी देवी, चंपा देवी ,बाला देवी, गोविंद बल्लभ जोशी ,कृपाल सिंह आदि शामिल थे। इधर बीडीसी सदस्य चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि विभाग की ओर से जल्द पानी पहुंचाने की बात कही गई है। वादा खिलाफी हुई तो एई कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
रामगंगा बाई नहर में बरसात के दौरान हुई टूट-फूट के चलते कुछ स्थानों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते समय पर ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाया है। सोमवार से जेठुआ तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। -आरसी पांडे सहायक अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें