फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों ने शनिवार को भी भिकियासैंण में दिया धरना

विज्ञापन
भिकियासैंण तहसील प्रांगण में धरना देते पेंशनर्स। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

11वें दिन भी जा रही रहा धरना, गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने की मांग के लिए धरना ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। पेंशनरों ने मांगों के समर्थन में और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार को चौखुटिया विकासखंड के पेंशनरों ने धरने में भागीदारी की।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांग को पूरा नहीं कर रही है। स्वास्थ्य बीमा गोल्डन कार्ड के लिए सरकार पेंशन से कटौती कर रही है, लेकिन उसका पर्याप्त लाभ पेंशनरों को नहीं मिल पा रहा है। इससे पेंशनरों और उनके परिजनों के हित प्रभावित हो रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि पांच सितंबर को पेंशनरों का जत्था दो दर्जन गाड़ियों के साथ शहीद स्मारक खुमाड़ सल्ट पहुंचेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। यदि सरकार ने मांगों को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया तो धरना प्रदर्शन स्थगित करने पर विचार किया जा सकता है। अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने में प्रकाश चंद्र उपाध्याय, दिनेश चंद्र मासीवाल, प्रेमबल्लभ जोशी, राजेंद्र सिंह नायक, भुवन चंद गौड़, डॉ. विश्वंबर दत्त सती, जीडी जोशी, राम सिंह बिष्ट, यूडी सत्यबली, कुबेर सिंह कड़ाकोटी, राजेंद्र सिंह मनराल, खीमानंद जोशी, गंगा दत्त शर्मा, केशव दत्त ध्यानी, कैलाश चंद्र जोशी, मोहन सिंह नेगी, मदन सिंह नेगी, देब सिंह बंगारी आदि बैठे।
फोटो- भिकियासैंण तहसील प्रांगण में धरना देते पेंशनर्स। (विज्ञप्ति) (फाइल नं. 04एएलएम04पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें