फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालम क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
जैंती के धामद्यो में शहीद स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते भाजपा नेता सुभाष पांडे, पूर्व जिला - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। जैंती तहसील के धामद्यो में बुधवार को आयोजित शहीद दिवस समारोह में सालम क्रांति के अमर शहीद नर सिंह धानक, टीका सिंह कन्याल को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि देश की आजादी में सालम के क्रांतिकारियों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों के साथ ही कांग्रेस की 1942 में आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका रही, लेकिन आज की कथित सरकारें आजादी के रणबांकुरों के सम्मान को दरकिनार कर अपना एजेंडा चला रही हैं।
विज्ञापन

पहली बार सालम शहीद समारोह में पहुंचे गोदियाल कार्यक्रम में भारी भीड़ देखकर अभिभूत नजर आए। कहा कि शहीदों के प्रति सालमवासियों के दिल में जो प्यार, सम्मान है वह काबिले तारीफ है। विशिष्ट अतिथि विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह अंतिम समय तक तत्पर रहेंगे। सालम के क्रांतिवीरों के बलिदान से युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। पहली बार शहीद दिवस समारोह में पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने कहा कि रणबाकुंरों की भूमि में पहुंच शहीदों की वीर गाथाओं से रूबरू होने का मौका मिला। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, धौलादेवी ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, सालम शहीद समारोह समिति के अध्यक्ष दीवान बोरा ने विचार रखे। अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धरम नाथ की पत्नी सरूली देवी, संचालन समिति सचिव प्रताप राम ने किया। कार्यक्रम में जीत सिंह धानक, माया बर्गली, दीवान सिंह, राम सिंह, चंदन बिष्ट, रमेश बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, रमेश कुंजवाल, बहादुर कुंजवाल, हरीश कुंजवाल, हरीश नेगी, राम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
भाजपाईयों ने सबसे पहले श्रद्धांजलि देकर अन्य कार्यक्रमों से बनाई दूरी
जैंती। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के सम्मान में नारे लगाए। इसके बाद मुख्य समारोह और अन्य कार्यक्रमों से दूरी बनाकर वहां से चले गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समारोह में पार्टी के किसी भी प्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शहीद स्मारक बनाने की घोषणा का स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे भाजपा नेता सुभाष पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां श्याम नारायण पांडे, धौलादेवी ब्लाक प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप गैड़ा, चिंता सिंह, आनंद सिंह, केशव आर्या, दीपक चंद्रेश, कुंदन सिंह, बची सिंह, प्रताप सिंह, हरीश बोरा, हयात धौनी, प्रकाश आर्या, बलवंत नगरकोटी, प्रकाश जोशी तारा बजेठा, भीम सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विधायक कुंजवाल ने एक तीर से साधे दो निशान
जैंती। क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने समारोह में एक तीर से दो निशाने साधे। कुंजवाल ने यहां शहीद दिवस समारोह में भारी भीड़ जुटाकर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व को अपनी क्षमता का अहसास कराया वहीं दूसरी तरफ समारोह में पहुंची भारी की नब्ज टटोल कर दिल जीतने का प्रयास किया। कहा कि सालम की जनता ने उन्हें हमेशा प्यार, सम्मान दिया है। जनता से वादा दिया हमेशा जन सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। इधर कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी पहुंचना था, लेकिन वह अपरिहार्य कारणों से नहीं आ सके।
पैतृक गांव चौकुना में भी शहीद नर सिंह को दी श्रद्धांजलि
जैंती। शहीद नर सिंह धानक के पैतृक गांव चौकुना में आयोजित शहीद दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप सिंह नेगी ने कहा कि आजादी के 74 सालों बाद भी शहीद नर सिंह का गांव बुनियादी सुविधाओं का तरस रहा है। अध्यक्षता प्रधान सुनीता देवी, संचालन प्रेम धानक ने किया। यहां शहीद नर सिंह के भाई भवान सिंह के अलावा उप प्रधान राजेंद्र सिंह धानक ‘राजू’, तेज सिंह, पान सिंह, जमन सिंह, गोपाल सिंह, केदार सिंह, सावित्री देवी, तुलसी देवी आदि मौजूद थे। इधर ग्रामीणों ने धामद्यो में हुए शहीद दिवस समारोह में शहीद के गांव वालों को मंच नहीं देने का आरोप लगाया है।
सालम शहीदों की स्मृति में स्मारक बनाने की घोषणा का स्वागत
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सालम क्रांति के शहीदों की स्मृति में स्मारक बनाने की घोषणा का भाजपाइयों ने स्वागत किया है। पार्टी नेताओं ने कहा है कि वतन को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे भाजपा नेता सुभाष पांडे और भाजयुमो के प्रदेश संयोजक गौरव पांडे ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। संवाद

जैंती के धामद्यो में शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदो को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस प्रद?- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें