अल्मोड़ा के चौखुटिया में पांडवलीला देखने पहुंचे लोग।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा और गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में चलने वाली पांडव लीला का मंचन इन दिनों चौखुटिया के रेवाड़ी में किया जा रहा है। लगभग तीन सप्ताह तक चलने वाली इस लीला में कुमाऊं और गढ़वाल से अलग-अलग गांव के पात्र पांडवों का चरित्र निभाया रहे हैं। रविवार देर शाम चमोली के कुनीगाड़ ग्राम पंचायत के कलाकारों ने पांडव लीला का सुंदर मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें मुख्य आकर्षण काली-गौरा और पराली स्वांग रहे।
तहसील क्षेत्र के अंतिम ग्राम पंचायत रेवाड़ी में 12 नवंबर से चल रही पांडव लीला के तीसरे दिन चमोली गढ़वाल के कुनीगाड़ गांव से पहुंची पांडव सेना ने लीला में पांडवों के विभिन्न चरित्र निभाए तथा काली, गौरा व पराली स्वांग का मंचन किया। इसे दर्शकों ने काफी सराहा। पांडव लीला के तीसरे दिन मुख्य अतिथि पूर्व कैप्टन राजेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट, कैप्टन झगड़ सिंह, सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट, राजू कांडपाल, मोहित जोशी रहे। कार्यक्रम के संयोजक गजेंद्र सिंह नेगी ने सभी अतिथियों सहित दूर-दूर से पहुंची जनता का स्वागत किया।