फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में आक्सीजन प्लांट शुरू

विज्ञापन
बेस अस्पताल में रिवन काट ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का उद्घाटन करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह च - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल माध्यम से बेस अस्पताल अल्मोड़ा और नागरिक चिकित्सालय रानीखेत के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का उद्घाटन किया। बेस में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने फीता काटकर एक हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) प्लांट का शुभारंभ किया। राज्य सरकार के फंड से बेस के तीसरे ऑक्सीजन प्लांट का भी उद्घाटन हुआ। अब मेडिकल कॉलेज में कुल 2500 एलपीएम ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि देश में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की कमी से कोरोनाकाल में मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री के दिशानिर्देशन में अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगने शुरू हुए। पहाड़ों में ऑक्सीजन प्लांट लगना बड़ी उपलब्धि है। रानीखेत में 500 एलपीएम का प्लांट शुरू किया गया है। उपस्थित लोगों ने पीएम के वर्चुअल संबोधन को भी सुना। यहां जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी, एमएस डॉ. अजय आर्या, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. विनय कुमार, भाजपा मंत्री विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, गोविंद मटेला आदि मौजूद रहे।
आईसीयू समेत 300 से अधिक बेडों में ऑक्सीजन की सुविधा
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में अब तीन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित हो गए हैं। तीन प्लांटों से यहां आईसीयू समेत 300 से अधिक बेडों में पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगी। कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार यहां 240 जनरल, 30 आईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू हैं। इमरजेंसी के लिए 30 और कोविड के लिए लगभग 60 समेत कुल 350 से अधिक बेडों में ऑक्सीजन पहुंचेगी। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित होने के बाद अब तीसरी लहर की आशंका के बीच आईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू के जल्द संचालन की उम्मीद भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें