अल्मोड़ा/चौखुटिया। इंटर कॉलेज दौलाघट के भौकराडाक (गुरना) में आयोजित सात दिवसीय शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि गुरना के प्रधान हेम चंद्र जोशी ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा का बेहतर माध्यम है।
अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि परिश्रम करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों ने सफलता के लिए निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। सह कार्यक्रम अधिकारी अनीता आर्या ने भी कई जानकारियां दीं। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी जीवन लाल ने संचालन किया। इस मौके पर भुवन तिवारी, पूरन सिंह अल्मियां, हरेंद्र जोशी, नीमा नेगी, दया लटवाल, राजू महंत, हेम जोशी, रणजीत राम, शंकर बिष्ट, हरीश जोशी आदि थे।
वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में एनएसएस का एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें संस्था प्रधानाचार्य रेखा असवाल ने नारी शक्ति को पहचानने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक भी हुए। वहां मोनिका उपाध्याय, डॉ. शुभा पोखरिया, दीपा मेहरा, आकांक्षा, मदन सिंह नेगी आदि रहे।
उधर, चौखुटिया के गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने हाथों में पोस्टर लेकर निकटवर्ती गांव, घरों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सिराज अहमद ने शुरुआत की। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी ज्योति राणा आदि ने विचार रखे। मोनिका टम्टा ने संचालन किया। वहां डॉ. कुसुमलता, डॉ. गीता, रोबिन सिंह चौहान, हीरा सिंह बिष्ट आदि थे।
एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने चार्ट पेपर से फूल बनाए
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीजीआईसी में छात्राओं का एनएसएस शिविर जारी है। मंगलवार को शिविर के बौद्धिक सत्र में महिला अधिकारों से संबंधित कविता, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिताएं हुई। इसमें अंजलि राज, रिया सांगा, शगुन, दीया आर्या, ईशा मेहरा, तनुजा चौधरी, कविता बिष्ट ने बाजी मारी। दूसरे सत्र में क्राफ्ट कार्यशाला हुई। स्वयंसेवियों ने चार्ट पेपर से फूल बनाने और शादी के पुराने कार्डों से लिफाफे तैयार करने के गुर सीखे। प्रधानाचार्या बिशौला देवी, कार्यक्रम अधिकारी बिंदु कोहली, अलका अग्रवाल, सुनीता बोरा आदि ने विचार रखे। स्वयंसेवियों ने इंदिरा बस्ती में सफाई अभियान भी चलाया।
राइंका मंडलसेरा में एनएसएस शिविर शुरू, भटखोला में समापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा में मंगलवार से सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने शिविर का शुभारंभ किया। स्वयंसेवियों ने ईश वंदना की और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के ध्येय वाक्य मैं नहीं तुम का सार बताया। कार्यक्रम अधिकारी मुकुल भाकुनी ने सात दिनों के दौरान किए जाने वाले क्रियाकलाप बताए। कहा कि शिविर में स्वयंसेवी व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर कॅरिअर, स्वास्थ्य, पोषण संबंधी जानकारी जुटाएंगे। पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। मोहन सिंह धामी ने संचालन किया। इस मौके पर महेशी प्रसाद, रामकिशन, नारायण गिरी, खुशाल मर्तोलिया, इंदिरा धपोला, गणेश रावत आदि रहे।
वहीं जीआईसी भटखोला में सात दिनी विशेष एनएसएस शिविर के समापन दिवस पर शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। समापन दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सत्यनारायण गौतम ने एनएसएस का महत्व बताया। कार्यक्रम अधिकारी नंदकिशोर टम्टा ने सात दिनों की आख्या पेश की। इस मौके पर जीएस रावत, डीएन टम्टा, एनबी जोशी, यशवंती तिरुवा, सरिता कुकसाल, रेखा बृथवाल आदि रहे।