मौके पर पहुंचे डीएम तोमर और एसएसपी पींचा
चौंसली में हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी विनीत तोमर और एसएसपी देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने घायलों का हाल जाना और अन्य यात्रियों से बातचीत कर हादसे के बारे में जानकारी ली। डीएम ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए किए तत्काल जेसीबी मशीन मंगाकर मार्ग को सुचारू किया जाए।
करीब डेढ़ घंटे हाइवे पर लगा रहा जाम
चौंसली में हुए बस हादसे के बाद अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जाम लग गया। दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। डीएम तोमर के निर्देश के बाद मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई और बस को मार्ग से हटाकर आवागमन शुरु करवाया गया। जिसके बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।