फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पति को हिरासत में लिया तो पत्नी की सदमे में मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर रोड जाम किया, कानूनगो और चौकी प्रभारी पर बैठी जांच, जानें पूरा मामला

Mon, 30 Aug 2021 10:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भेलखा गांव के एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस सदमे से पत्नी की मौत हो गई इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बाबतपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया रोड जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के भेलखा गांव स्थित गोरक्षा समिति की भूमि में स्थगन आदेश के बावजूद अवैध निर्माण का विरोध करने वाले व्यक्ति को बड़ागांव पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि इस सदमे में हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पत्नी की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने वाराणसी-बाबतपुर मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम पिंडरा, सीओ बड़ागांव ने ग्रामीणों को समझाकर पांच घंटे बाद रात आठ बजे जाम समाप्त कराया। इस मामले में एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया और कानूनगो और चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।   

बड़ागांव थाना क्षेत्र के भेलखा गांव में गोरक्षा समिति की भूमि है। आरोप है कि गांव के रहने वाले मुन्नू गौड़ द्वारा घर को तोड़कर निर्माण कराया जा रहा था। जबकि गोरक्षा समिति की भूमि होने से उस भूमि पर पूर्व में ही स्थगन आदेश होने के चलते गांव के रहने वाले शिवप्रसाद निडर व शिवपुर निवासी अरविंद सिंह चट्टान ने निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया। उनके साथ ग्रामीण भी विरोध करने लगे।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद लेखपाल राजेश यादव और कानूनगो लालमणि की सूचना पर पहुंची हरहुआ चौकी पुलिस ने शिवप्रसाद और अरविंद को हिरासत में लेकर चौकी पर ले गई। इसी बीच आरोप है कि शिवप्रसाद निडर की पत्नी फातिमा(60) की सदमे में मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हरहुआ चौकी पर नारेबाजी करने के बाद व्यासबाग हनुमान मंदिर के पास बाबतपुर-वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर में तीन बजे से शव रखकर चक्का जाम करने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएफ पिंडरा गिरीश द्विवेदी ने लेखपाल राजेश यादव और कानूनगो लालमणि को निलंबित कर दिया। ग्राम प्रधान संजीव सिंह और चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण देर शाम तक मार्ग जाम करते हुए धरने पर बैठे रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज पांडेय, सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर रात आठ बजे जाम समाप्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें