मौके पर मौजूद लेखपाल राजेश यादव और कानूनगो लालमणि की सूचना पर पहुंची हरहुआ चौकी पुलिस ने शिवप्रसाद और अरविंद को हिरासत में लेकर चौकी पर ले गई। इसी बीच आरोप है कि शिवप्रसाद निडर की पत्नी फातिमा(60) की सदमे में मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हरहुआ चौकी पर नारेबाजी करने के बाद व्यासबाग हनुमान मंदिर के पास बाबतपुर-वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया।
दोपहर में तीन बजे से शव रखकर चक्का जाम करने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएफ पिंडरा गिरीश द्विवेदी ने लेखपाल राजेश यादव और कानूनगो लालमणि को निलंबित कर दिया। ग्राम प्रधान संजीव सिंह और चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण देर शाम तक मार्ग जाम करते हुए धरने पर बैठे रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज पांडेय, सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर रात आठ बजे जाम समाप्त किया।