इमाम ए जुमा शाही मस्जिद शमीम अहमद अल हुसैनी कासमी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में इमाम ए जुमा शाही मस्जिद शमीम अहमद अल हुसैनी कासमी ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष मुल्क में विरोध का हक सभी को है। इसमें कोई हर्ज नहीं है लेकिन इस विरोध के दौरान हंगामा, पत्थरबाजी, लहूलुहान करने की कोशिशें इंतेहाई गलत हरकत है। हम इसका विरोध करते हैं। विरोध की आड़ में मुल्क का माहौल खराब करना ठीक नहीं है। यह बहुत ही गलत चीज है।
इमाम ए जुमा ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेकर कोई भी विरोध देश के लिए ठीक नहीं है। कानून हाथ में लेकर जो भी घटनाएं हो रही हैं वह पूरी तरह से अनुचित हैं। भड़काऊ भाषण चाहे वह किसी धार्मिक व्यक्ति की ओर से या किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से हो यह पूरी तरह से गलत है। इसके आधार पर ही देश में यह स्थितियां बनी हैं।
नूपुर शर्मा ने जो बयान दिया वह सही नहीं है लेकिन उस बयान पर केंद्र सरकार ने कार्रवाई की और उनको पार्टी से बाहर कर दिया। लेकिन उसके आड़े आकर देश का माहौल खराब करना ठीक नहीं है। सड़क पर उतर कर इस तरह से प्रदर्शन और पथराव एकदम अनुचित है।