फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जिले में चलाई जाएगी 'कोविड टीका एक्सप्रेस', मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Wed, 06 Oct 2021 12:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सात अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिगरा स्टेडियम में इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने के उद्देश्य से अब कोविड टीका एक्सप्रेस चलाई जाएगी। इसके माध्यम से घर-घर जाकर 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा शहर में दो जगहों (सिगरा स्टेडियम, एलटी कॉलेज) पर मेगा अभियान चलाकर देर रात तक टीकाकरण किया जाएगा। सात अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिगरा स्टेडियम में इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा। 

विज्ञापन


शहरी और ग्रामीण इलाकों में 20 वैन चलाई जाएंगी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि इनके  द्वारा मलिन बस्तियों में भी टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इस अभियान में केयर इंडिया के सहयोग है। यहां स्लॉट बुक कर और ऑन द स्पॉट पहुंचकर टीका लगवाया जा सकता है। केयर इंडिया के स्ट्रेटिजिक प्रोग्राम मैनेजर (एसपीएम) डॉ. संजय सुमन ने बताया कि प्रदेश में लखनऊ, गोरखपुर, बाराबंकी के साथ ही वाराणसी में टीकाकरण किया जाएगा। उधर, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर निदेशक/मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सिगरा स्टेडियम में बने मेगा टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें