इसके अलावा वाराणसी सदर बाजार कैंट में एक, विराट कंपलेक्स नॉटी ईमली में एक , हनुमान घाट शिवपुर में एक-एक, महिला थाना में पुलिसकर्मी के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव और बीएचयू में एक, रमाकांत नगर पिशाच मोचन, शांति पुरम कॉलोनी पांडेपुर, सुंदरपुर, डीएलडब्लू में एक, चंदवा चित्तूपुर, नेवादा, जगतगंज में एक एक महिला और शिवदासपुर ब्लॉक रोड मंडुआडीह में एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित हुआ है।
इसके अलावा अर्बन पीएचसी अशफाक नगर में एक युवक, रामकृष्ण मिशन लक्सा में एक महिला, जवाहर नगर एक्सटेंशन में एक महिला, नदेसर में एक महिला, पुरुष, बीडीए कॉलोनी बड़ी गैबी में एक पुरुष, बुलानाला में एक महिला, सराय नंदन में एक महिला, सेंट्रल जेल में पुरुष और सुश्रुत हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर बीएचयू में डाक्टर और पैराडाइज स्कूल भगवानपुर में यवक युवक के साथ ही पॉपुलर हॉस्पिटल कैंपस में भी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं बीएचयू में स्टूडेंट हेल्थ सेंटर में एक व्यक्ति, एलडी गर्ल्स हॉस्टल बीएचयू में एक महिला, सुश्रुत हॉस्पिटल बीएचयू में एक युवक और आर के एम हॉस्पिटल में महिला, सिटी लाइन बीएचयू में व्यक्ति, मदर टेरेसा आश्रम शिवाला में एक महिला- एक पुरुष, गांधीनगर एक महिला- पुरुष, लहरतारा में एक युवक, शिवपुर में पांच, लालपुर में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ ने बताया कि ने बताया कि नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 2767 हो गई है। जबकि शुक्रवार को 29 मरीजो के डिस्चार्ज होने के बाद 1103 मरीजों के डिस्चार्ज, 58 के मौत के बाद अब 1606 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को जिले 1925 सैंपल लिए गए। कुल 50629 सैम्पल में अब तक 41040 की रिपोर्ट मिली है जबकि 9589 रिपोर्ट मिलनी बाकी है।