वाराणसी में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले खर्च की दरें लागू कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से टोपी से लेकर चाय तक और सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर होटल के किराये तक की दरें लागू की गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर मुख्य कोषाधिकारी शिवराम ने सूची जारी कर दी है। उनके अनुसार वाहन, टेंट, फर्नीचर, कुर्सियां, नाश्ता, भोजन सामग्री, जनरेटर, माइक, प्रकाश, प्रिंटिंग व छपाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्य वस्तुएं, गेस्ट हाउस, होटल का किराया के संबंध में दरें लागू की गई हैं।