फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः यूपी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया धरना-प्रदर्शन, आईसीएआर से एक्रिडेशन कराने की मांग

Mon, 18 Oct 2021 09:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 छात्र-छात्राओं के इस विरोध प्रदर्शन का कारण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से यूपी कॉलेज का एक्रिडेशन नहीं होना है। सोमवार को धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने कहा कि  जब तक मांग पूरी नहीं होगी वह धरना देते रहेंगे। 
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) के कृषि विज्ञान के छात्र सोमवार को आईसीएआर से एक्रीडिएशन के लिए मुख्य द्वार को बंद कर धरने पर बैठ गए। छात्र एक साल से कृषि संकाय को आईसीएआर से एक्रीडिएशन कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होंगी, वह धरना देते रहेंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अड़े रहे।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं का कहना है कि एक्रीडिएशन नहीं होने की वजह से वह कृषि विश्वविद्यालयों में होने वाले पीजी और रिसर्च की प्रवेश परीक्षाओं में बैठने के योग्य नहीं हैं। पिछले साल के उत्तीर्ण छात्र आईसीएआर के रिसर्च प्रवेश परीक्षा में नहीं बैठ पाए थे। वहीं, हाल इस साल वाले छात्रों के साथ भी है।

पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि तीन जुलाई को भी मांग की गई थी। उस समय कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल ने सात दिन के अंदर कार्यवाही करने का आश्वासन लिखित में दिया था। सात सितंबर को भी मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शन किया गया था। उस बार भी आश्वासन से काम चलाना पड़ा, मगर अब सब्र का बांध टूटने लगा है।

छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने अभी तक आईसीएआर एक्रीडिएशन के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। इस दौरान निशांत सिंह, अभय सिंह, गौरव गोलू, समीर, अंकित तिवारी, निशांत सिंह, दयानिधि सिंह, सौरभ सिंह, ज्ञान नागवंशी, नीतीश सिंह, आकाश सिंह, सिद्धार्थ सोमवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया 20 अक्तूबर से 

उदय प्रताप कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 20 अक्तूबर से शुरू होगी। बीएससी गणित और जीव विज्ञान की मुख्य सूची के सफल छात्र प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि छात्रों को समस्त मूल प्रमाणपत्र, टीसी, आरक्षण प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र तथा प्रमाणपत्रों की छाया प्रति एवं निर्धारित शुल्क के साथ आना होगा। प्रमाणपत्र अथवा शुल्क के अभाव में अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें