सुभासपा के कार्यकर्त्ताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते आप के प्रदेश सह प्रभारी अनूप पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी में रैली से पहले आम आदमी पार्टी (आप) अपना शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। आप के प्रदेश सहप्रभारी अनूप पांडेय ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में फ्री बिजली गारंटी पदयात्रा निकालने की तैयारी है।
वहीं, प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार मारो और मुआवजा दो की नीति पर काम कर रही है, जिसका महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी तो महंगाई से जूझ रही जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त और स्कूलों को आधुनिक किया जाएगा।
इस दौरान विनय राजभर, समाजसेवी आशीष पांडेय और धर्मेंद्र पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ आप के सदस्य बने।