मतदान कर्मियों का हालचाल पूछते पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में वाराणसी में मतदान कराने के लिए रविवार को निर्धारित स्थानों से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो रही हैं। डिस्पैच सेंटरों पर व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश और डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा पहुंचे। वाराणसी में यूपी कॉलेज, पहड़ियां मंडी, जगतपुर, उदय प्रताप इंटर कॉलेज व क्रिश्चियन नर्सरी को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के संग सुरक्षाकर्मी डिस्पैच हो रहे हैं। सुचारु रूप से प्रक्रिया चल रही है। मतदान कर्मियों के हर बस का एक यूनिक नंबर दिया गया है। हमारा प्रयास तय समय से पहले सुरक्षाकर्मी और मतदानकर्मी अपने बूथ तक पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि वाराणसी कमिश्नरेट में मतदान के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 40 कंपनियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा स्थानीय और दूसरे जिलों के अलग-अलग रैंक के करीब 2500 पुलिसकर्मी भी ड्यूटी में लगाए गए हैं। इसके अलावा बैरियर्स पर पिकेट्स बनाए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पुलिस आयुक्त ने मतदानकर्मियों से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा।
वाराणसी में बनेंगे 16 सखी बूथ, महिलाओं के हाथ होगी कमान
वहीं पहड़िया मंडी स्थित डिस्पैच सेंटर पर मीडिया से बात करते हुए डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि पोलिंग पार्टियां सामग्री एकत्र और मिलान करने बाद बूथ पर जा रही हैं। मतदान कर्मियों को मतदान खत्म होने के बाद यहीं आखर ईवीएव और अन्य सामग्री जमा करना होगा।