फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: पूर्वांचल के नौ जिलों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी जारी, 54 सीटों पर कल होगा मतदान

Sun, 06 Mar 2022 01:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में सात मार्च को वाराणसी, आजमगढ़, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ और सोनभद्र में मतदान होना है। 
विज्ञापन
जगतपुर इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां बूथ के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की सत्ता के भाग्य का फैसला मुकम्मल होने में अब महज कुछ घंटों का ही फासला है। सोमवार (सात मार्च)  को वाराणसी समेत पूर्वांचल के नौ जिलों की 54 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए रविवार सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी जारी है। सभी को ड्यूटी पत्र जारी हो रहा है कि किस बूथ की कमान संभालनी है।

विज्ञापन


रविवार देर शाम तक सभी अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान की तैयारी को अंतिम रूप देंगे। यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में सात मार्च को वाराणसी, आजमगढ़, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ और सोनभद्र में मतदान होना है।  
विज्ञापन


वाराणसी में यूपी कॉलेज, पहड़ियां मंडी, जगतपुर, उदय प्रताप इंटर कॉलेज व क्रिश्चियन नर्सरी से मतदान कर्मियों की टोलियों को 3371 बूथ के लिए रवाना किया जा रहा। एक पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत तीन मतदान अधिकारी हैं।  इसके बाद सोमवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

मतदान के लिए 252 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती

वाराणसी जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र में  30 लाख 80 हजार 840 मतदाता सोमवार को 70 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वाराणसी में कुल 1248 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान के लिए 252 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, इनके साथ सेक्टर पुलिस भी होगी। 28 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जोनल पुलिस अधिकारी होंगे। आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, आठ निर्वाचन अधिकारी, तीन-तीन उप निर्वाचन अधिकारी तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन

क्या इस बार बढ़ेगा मतदान प्रतिशत

मतदान। - फोटो : amar ujala
वाराणसी में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए पिछले एक माह से अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में इस बार 70 फीसद मतदान का लक्ष्य रखा गया है लेकिन यूपी के छह चरणों के चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होने के प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें