फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar: वाराणसी में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, आसमान में ये नजारा देख झूम उठे शिवभक्त

Mon, 10 Jul 2023 01:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शिव की नगरी काशी में सावन के पहले सोमवार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। प्रयागराज कांवड़िया मार्ग और कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर से काशी विश्वनाथ धाम तक पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पहले सोमवार पर शिव की नगरी काशी भोलामय है। काशी विश्वनाथ धाम और कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतार है। सावन के पहले सोमवार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। वाराणसी में पहली बार ऐसा नजारा दिखा। 

विज्ञापन


पुष्प वर्षा होते देख शिवभक्तों ने हर-हर बोल बम का जयघोष किया और खुशी जताई। वाराणसी- प्रयागराज कांवड़िया मार्ग और कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर से काशी विश्वनाथ धाम तक पुष्प वर्षा की गई। सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम हेलीकॉप्टर समेत अन्य अधिकारी पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर में बैठकर कांवड़ यात्रा मार्ग के ऊपर से गुजरे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में झमाझम बरसात से मौसम हुआ खुशगवार, सुबह से धूप-छांव का खेल जारी

आसमान से हो रही पुष्पवर्षा की सराहना

गाजीपुर मार्ग पर स्थित कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर से अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में से करीब दो क्विंटल गुलाब, गेंदा और जरवेरा फूलों की पंखड़ियों की वर्षा की। आसमान से फूलों की वर्षा होते देख कांवड़िये खुशी से झूम उठे। लोगों ने भी आसमान से हो रही पुष्पवर्षा की सराहना की। अधिकारियों ने पुष्प वर्षा के साथ ही कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा - फोटो : अमर उजाला
 इधर, सावन के पहले सोमवार पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सुहाने मौसम के बीच बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। दशाश्वमेध, काशी विश्वनाथ मंदिर, चौक, ज्ञानवापी आदि मार्गों पर बोल बम व हर हर महादेव का उद्घोष भी करते रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें