परिजनों के अनुसार सलवरी रविवार दोपहर बाजार जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी। इसके बाद रात को परिजनों के मोबाइल पर मुबारक ने कॉल कर सलवरी की मौत हो गई है। उसका शव कुएं है। बताया कि वह भी खुदकुशी करने जा रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। घबराए परिजन घर के पास स्थित कुएं पर पहुंचे तो सलवरी का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सलवरी के शव को बाहर निकलवाया। परिजनों का आरोप है कि सलवरी के गले में दुपट्टा था। गला कसकर उसकी हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि मुबारक सलवरी से शादी करना चाहता था। सलवरी के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।