फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती: सीरगोवर्धन मेला परिसर की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, सीपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sat, 12 Feb 2022 01:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित गुरु रविदास जयंती पर मेला क्षेत्र में  पुलिस की तरफ से चार गाड़ियों के साथ फायरकर्मी निगरानी पर तैनात होंगे। पंडाल से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में मिलाकर 150 हैंड अग्निशमन यंत्र लगेगा।
विज्ञापन
सीरगोवर्धन में निरीक्षण करते पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरगोवर्धन स्थित गुरु रविदास जयंती पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। अत्याधुनिक सीसी कैमरे से मेला क्षेत्र परिसर की निगहबानी होगी। यह दिशा निर्देश पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शुक्रवार को रविदास मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को दिया।

विज्ञापन


उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की कोई बाधा श्रद्धालुओं को न आए। वीवीआईपी, वीआईपी और अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग बनाए गए पार्किंग स्थल और मेला की तैयारियों का जायजा लिया।

मंदिर ट्रस्ट के संग पंडाल मेला क्षेत्र और लंगर हाल, मुख्य सत्संग पंडाल और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को कई बिंदुओं पर दिशा निर्देशित किया। पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाए गए दो अस्थायी पुलिस चौकी व एक पुलिस हेल्प डेस्क के संबंध में डीसीपी काशी आरएस गौतम को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

पढ़ेंः श्रद्धालु कर सकेंगे संत की कठौती और चमत्कारिक पत्थर के दर्शन, देश के कोने-कोने से पहुंचने लगे आस्थावान

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह को निर्देशित किया कि भोजनालय कक्ष, अस्थायी आवासीय क्षेत्र व प्रवचन पंडाल आदि स्थानों पर अग्निशमन उपकरण सामग्री स्थापित करें और कार्यक्रम स्थल के पास एक अस्थायी अग्निशमन चौकी स्थापित करें।

रविदास मंदिर में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सभी कार्यक्रम के दौरान सुगम यातायात के संचालन, रूट डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात दिनेश कुमार पुरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया।

200 युवा सेवादार पुलिस का करेंगे सहयोग

भीड़भाड़ के बीच अवांछित तत्वों की निगरानी करने के लिए मंदिर ट्रस्ट से 200 यंग सेवादारों की लिस्ट की मांग की। जिससे कि पुलिसकर्मियों के साथ प्रमुख जगहों पर सेवादार अवांछनीय तत्वों को पकड़ने में सहायक होंगे। क्योंकि यहां की भाषा के कारण गलत लोगों को चिह्नित करने में पुलिस को दिक्कत होती है।

वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव में फोर्स जाने के कारण फोर्स की कमी भी है। मंदिर ट्रस्टी केएल सरोवा ने बताया कि सेवादारों की लिस्ट बनाकर प्रशासन को दिया जाएगा। जयंती में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शनिवार से सीरगोवर्धन में संत रविदास विद्यालय के पास अस्थायी चौकी खुल जाएगी।
विज्ञापन

महिला और पुरुष सेवादार दे रहे पहरा

पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा के मद्देनजर सादे वर्दी और मेला परिसर में करीब चार से पांच सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। देशभर से आने वाली संगत और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सेवादार जगह जगह हाथों में डंडा लिए पंडाल परिसर में घूम रहे हैं।

प्रवेश द्वार पर सेवादार पहरा दे रहे हैं। पंडाल में आने वाले लोगों के सामान और उनकी चेकिंग प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से की जा रही है। मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवादार तैनात हैं जो लोगों की जांच भी कर रहे हैं।

पानी, बालू और अग्निशमन यंत्र के साथ सेवादार होंगे मौजूद

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पंडालों के बाहर दो ड्रम पानी, दो बोरी बालू और दो अग्निशमन यंत्र के साथ सेवादार मौजूद होंगे। पुलिस की तरफ से चार गाड़ियों के साथ फायरकर्मी निगरानी पर तैनात होंगे। पंडाल से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में मिलाकर 150 हैंड अग्निशमन यंत्र लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें