फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सड़क हादसा: शादी में शामिल होने के लिए एक बाइक से निकले थे तीन दोस्त, खड़े ट्रक में टक्कर से एक की मौत

Sat, 12 Feb 2022 01:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के  केराकतपुर गांव के पास बीती रात खड़े ट्रक में बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में लवकुश (28) की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के केराकतपुर गांव के पास बीती रात खड़े ट्रक में बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया जहां पर एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी लवकुश (28) अपने दोस्त आनंद और मोनू के साथ शुक्रवार रात शहर से अपने घर जा रहा था। बाइक को लवकुश चला रहा था। अभी वह केराकतपुर गांव के सामने ही पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर उनकी बाइक वहां पर खड़े ट्रक से जाकर भिड़ी।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।  जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान लवकुश की मौत हो गई। बाकी दो घायलों का इलाज अभी चल रहा है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव के सामने शनिवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन.से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  सुबह गांव के लोग जब रेलवे लाइन की तरफ गए तो उन्हें युवक का क्षतविक्षत शव दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें