ग्रामीणों ने बताया कि भुल्लन और शिवम दोनों लोग साथ में ही बढ़ई का काम करते थे। गुरुवार को भुल्लन काम करने चले गए थे जबकि शिवम घर पर ही था। शाम को रोहित और शिवम एक ही बाइक से हरहुआ बाजार जा रहे थे। यह संयोग ही था कि उसी समय भुल्लन घर लौट रहा था और दोनों बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई।
भुल्लन विश्वकर्मा को एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं शिवम विश्वकर्मा तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। घर की जिम्मदारी भी दोनों मृतकों के ऊपर ही थी। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है। वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित फिल्मों में काम करता है।
भीखीपुर स्थित केआईटी संस्थान के समीप नेशनल हाईवे पर खड़ी बस में ऑटो भिड़ गई। इसमें ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मय फोर्स सहित पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज रविकांत चौहान ने सभी घायलों को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।
मिर्जापुर जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत घंटाघर निवासी बाबू अली (50) पत्नी नसीबा बेगम तथा बेटे सोनू के साथ ऑटो से वाराणसी जा रहे थे। हादसे में ऑटो चालक मुन्नालाल समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।