फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर अतिक्रमण कर वसूल रहे किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। पिंडरा स्थित तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को कुल 71 मामलों में 9 का निस्तारण ही हो पाया। एसडीएम राजीव कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बीच एसपी ग्रामीण अमित वर्मा पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

एसडीएम ने राजस्व व पुलिस विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने की नसीहत दी। दशरथ निवासी कठिराव में आरोप लगाया कि कठिरांव से पिंडरा जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण कर किराया वसूल किया जा रहा है। जिस पर इंस्पेक्टर फूलपुर को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान जियालाल निवासी रमईपुर ने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किया जा रहा है। जिस पर राजस्व निरीक्षक व इंस्पेक्टर फूलपुर को निर्देशित किया गया। वहीं दिलीप कुमार निवासी नकटी ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी बेदखली की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसे तहसीलदार को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रशिुक्षु उपजिलाधिकारी/ बीडीओ पिंडरा विकास चंद, बीडीओ बड़ागांव दीपांकर आर्य, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, तहसीलदार विकास पांडेय, न्यायिक तहसीलदार रामनाथ, नायब तहसीलदार साक्षी राय समेत अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
--------
चकरोड पर कब्जे की शिकायत की
राजातालाब। संपूर्ण समाधान दिवस पर राजातालाब तहसील में उप जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 254 शिकायती पत्र आए। गौर गांव की छविनाथ ने शिकायत किया कि उनके नाम से भूमि आवंटित की गई है। जिस पर वे कई वर्ष से काबिज हैं। उन्हें आवास मिला है, लेकिन कुछ लोग बनाने नहीं दे रहे हैं। जक्खिनी के जगदीश प्रसाद ने गांव के चकरोड पर अतिक्रमण की शिकायत की। उनका कहना था कि मनरेगा के तहत धन खर्च करके चकरोड बनाया गया था जिसे कुछ लोगों ने काट लिया है और अतिक्त्रस्मण करके अपने खेत में मिला लिया है। ढढ़ोरपुर की महिलाओं ने गांव के तालाब के साफ-सफाई की मांग की। सोनबरसा के देवीलाल की शिकायत थी कि लेखपाल गांव में नहीं आता। काशीपुर के हीरामणि देवी की शिकायत थी कि उनकी भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें