फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: छत से गिरकर राजगीर मिस्त्री की मौत, चार के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 11 Aug 2021 08:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

परिजनों ने छत से धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजेन्द्र प्रसाद बिंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखू में एक राजगीर मिस्त्री की छत से गिरकर रहस्यमयी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दरेखू निवासी राजेन्द्र प्रसाद बिंद(42) की छत से गिरकर संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का आरोप है कि राजेंद्र अपने परिचित गणेश, श्रीप्रकाश, अशोक के साथ दाउदपुर चट्टी पर थे। किसी बात को लेकर उनसे विवाद हो गया, जिससे अशोक ने धक्का देकर राजेंद्र को छत से नीचे गिरा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। वह चार भाईयों में सबसे छोटा था। राजेंद्र राजगीर मिस्त्री का काम करता था। प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ भारती ने बताया कि बिना रेलिंग के छत की सीढ़ी थी, जहा से गिरने से मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें