मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि पीएमओ ने पीएम के वाराणसी दौरे के लिए 25 अक्तूबर की तिथि नियत की है। दीपावली से पहले पीएम आगमन की तैयारियों को भव्य रुप दिया जाए।
इस दौरे पर प्रधानमंत्री रिंग रोड-2 के साथ ही वाराणसी के लोगों को ई बसों की सवारी की भी सौगात देंगे। ई बसों के लिए मिर्जामुराद में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। पहले चरण में 50 बसों का संचालन किया जाना है। इसके अलावा बीएचयू में तैयार हुई कई परियोजनाएं भी लोकार्पित होंगी।
पीएम मोदी कमिश्नरी कंपाउंड में प्रस्तावित शिव के डमरू के आकार के भवन का शिलान्यास करेंगे। रिंग रोड के बाद करीब 325 करोड़ रुपये की यह दूसरी बड़ी परियोजना होगी। इसमें 45 मंडलीय कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे। पीएम मोदी ने हाल ही में आसमान से पूरे बनारस को निहारने के लिए बनाई जा रही स्काई वॉक वाली शहर की सबसे ऊंची इमारत का ब्लू प्रिंट लखनऊ में देखा था।