कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार है। सीएमएस डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि 153 बेड तक ऑक्सीजन पाइप लाइन के माध्यम से पहुंच गया है। बताया कि आठ बेड पीड़ियाट्रिक और 58 बेड अन्य मरीजों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
कोविड आईसीयू एवं हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) के लिए 20 बेड आक्सीजनयुक्त, आठ बेड एचडीयू, चार बेड आईसीयू के लिए प्रस्तावित हैं। इसके अलावा यहां 20 (बी टाइप) सिलेंडर उपलब्ध हैं। अस्पताल के पास दो 102 एंबुलेंस, दो 108 एंबुलेंस उपलब्ध हैं।