फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग के पीएमजी ने ललित संग माता-पिता को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय सोमवार को डाक टिकट पर अपनी फोटो देख खुशी से झूम उठे। डाक विभाग की ओर से सम्मान स्वरूप माई स्टैंप के तहत ही 12 डाक टिकट वाली शीट भेंट की गई। इस दौरान विभाग पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी) ने न केवल ललित उपाध्याय बल्कि उनके माता-पिता और कोच को भी स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से प्रधान डाकघर विश्वेश्वरगंज पर आयोजित कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रूप में ललित उपाध्याय ने वाराणसी ही नहीं, अपितु पूरे देश का मान बढ़ाया है। इस दौरान ललित ने कहा कि जिस तरह से वाराणसी और उत्तर प्रदेश में हॉकी का विकास हो रहा है, निश्चय ही अगले कुछ दिनों में यहाँ से और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकलेंगे। पिता सतीश उपाध्याय ने कहा कि, अच्छा लगता है जब लोग मुझे मेरे बेटे के नाम से पहचानते हैं। कार्यक्रम में राजन, चंद्रशेखर सिंह बरुआ, जगदीश चंद्र शादेजा, सुशांत कुमार झा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें