फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: टिफिन बैठक में पीएम मोदी ने दिया चुनाव जीतने का मंत्र, BJP नेताओं में भरा जोश, पार्षदों को खास सलाह

Sat, 08 Jul 2023 12:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जनसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेका गेस्ट हाउस में भाजपा महानगर इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता व पार्षदों के साथ टिफिन बैठक की। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को यूपी जीतने का मंत्र दिया। 
विज्ञापन
वाराणसी में जनसभा से पहले लाभार्थियों से संवाद करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की देर रात टिफिन बैठक में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन बूथों पर कम वोट मिले थे, वहां कार्यकर्ता व पार्षद जरूर जाएं। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताकर जनता से समर्थन मांगना है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

विज्ञापन


टिफिन बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी अपना टिफिन साथ लेकर आए थे। जनसभा के बाद प्रधानमंत्री ने बरेका गेस्ट हाउस में भाजपा महानगर इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता व पार्षदों के साथ टिफिन बैठक की।

प्रधानमंत्री ने बूथ मजबूत करने के साथ ही कहा कि पार्षद शनिवार और रविवार को पदयात्रा करें। अपने क्षेत्र के लोगों से मिलें। खासकर उन बूथों पर जाएं, जहां पर कम वोट मिले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को यूपी जीतने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नाम नहीं लिया, पर खूब चले शब्दबाण, बनारस में पूरी फॉर्म में दिखे पीएम मोदी, जनसभा में भरी हुंकार

उन्होंने कहा कि पार्षद अपने घर में कार्यालय खोलें। इसमें खुद बैठें। यदि कहीं जाएं तो परिवार के किसी सदस्य को बैठाएं ताकि आम जनता अपनी समस्याएं लेकर आए। जनता की बात सुनें और समस्या का समाधान कराएं। मौखिक बातचीत या फिर आश्वासन तक सीमित न रहें। पार्षद प्रतिदिन शाम को नगर निगम जाएं। जनता की समस्या का निस्तारण कराएं। इसके अलावा सरकार की योजनाओंं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं, यह जरूर देखें। पात्रों को सरकार की योजनाओंं का लाभ जरूर दिलाएं।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी से कमर कस लें। नेता और कार्यकर्ता घर- घर जाएं और सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। इससे पहले सभी प्रधानमंत्री पार्षदों के पास गए और उनका हाल जाना। पार्षदों से बात भी की है। बैठक में शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के अलावा भाजपा पदाधिकारी संगठन के जुड़े नेता, पार्षद शामिल रहे।
विज्ञापन

मोटे अनाज की रोटी लेकर आईं महिला पार्षद

महिला पार्षद मोटे अनाज से बनी रोटी लेकर आईं और सब्जी के साथ चाव से खाया। यह देख प्रधानमंत्री गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को वैश्विक मान्यता मिली है। अब घर-घर संदेश पहुंच गया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें