वहीं, डीसीपी काशी आरएस गौतम ने अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों की सूचना स्थानीय थाना, चौकी और डायल-112 पर दें। उधर, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी ने सभी थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
पीएफआई के संदिग्ध दो सदस्यों को पुलिस ने अलावल क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम छापा मारकर हिरासत में लिया। दोनों के बारे में पुलिस को सूचना है कि वह पीएफआई के लिए काम करते हैं। रोहनिया, जंसा और लोहता थाने की फोर्स संग सीओ सदर अभिषेक पांडेय ने अलावल स्थित दो मंजिला मकान में छापा मारा।
फोर्स ने दो मंजिला मकान को घंटे भर तक खंगाला। कुछ दस्तावेज और अन्य सामान भी पुलिस के हाथ लगे हैं। गुप्त स्थान पर रखकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक ऑनलाइन चाय पत्ती बिक्री का कारोबार करते हैं। इसके अलावा इन दोनों पर पीएफआई के लिए भी काम करने का आरोप है।