फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कल से 27 केंद्रों पर होगी धान की खरीदारी, तीन हजार किसानों ने कराया पंजीकरण

Sun, 31 Oct 2021 03:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धान खरीद - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में 27 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। इसमें 14 क्रय केंद्र पीसीएफ के, 12 केंद्र विपणन विभाग और एक भारतीय खाद्य निगम का पहड़िया मंडी में खोला गया है। 100 क्विंटल से अधिक धान बिक्री के लिए एडीएम और एसडीएम से सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। धान बिक्री के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर 3088 किसानों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


जिला विपणन अधिकरी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस सत्र न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1940 रुपये में सामान्य और 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ए ग्रेड के धान की खरीद होगी। जिले में 41 केंद्रों के खोलने की योजना है, जिसमें पहले चरण में 27 केंद्रों पर खरीद की तैयारी कर ली गई है।

जिसमें पिंडरा के बाबतपुर, मरुई छताव, फूलपुर, मरूई चिरईगांव के गौराकला, छाही गोपपुर, भगतुआ, नरायानपुर चोलापुर के रौनाकला, कादीपुर बड़ागांव के गांग खुर्द बगिया, अनेई, हरिनाथपुर हरहुआ के गोसाईपुर मोहाव, आयर आराजीलाइन के दरेखू, मिल्कीचक, मिर्जामुराद, जयापुर, जक्खिनी सेवापुरी के तक्खू की बौली, लेढ़आई, कपसेठी काशीविद्यापीठ के नरउर, भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र पहड़िया मंडी में खोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें