फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: खुले रहेंगे नगर निगम के कार्यालय, हाउस टैक्स और विज्ञापन शुल्क कर सकते हैं जमा, विलंब शुल्क में छूट की अंतिम तिथि आज

Sun, 31 Oct 2021 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self
विज्ञापन

वाराणसी नगर निगम परिसर में विशेष शिविर में शनिवार को 29 डेंटल चिकित्सकों ने छूट का लाभ लिया। साथ ही 10 लाख 44 हजार रुपये लाइसेंस शुल्क जमा किया। 31 अक्तूबर विलंब शुल्क में छूट की अंतिम तिथि है। इसके बाद नगर निगम जुर्माना लगाएगा। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम की सीमा के अंतर्गत संचालित अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथेलॉजी सेंटर, डेंटल क्लीनिक, प्रसूति गृह, एक्स-रे क्लीनिक, प्राइवेट क्लीनिक, शराब की दुकानें, बार, बीयर शाप, स्कूलों की मिनी बसें, गंगा में संचालित नावों, रिक्शा आदि पर लगने वाले वार्षिक शुल्क, विज्ञापन शुल्क, रोड कटिंग, पशु बंदी जुर्माना आदि मदों के संचालकों से अपील की कि वह रविवार को नगर निगम कार्यालय में लाइसेंस शुल्क जमा कर दें। इस दौरान उन्हें छूट का लाभ मिल सकता है।

आज खुले रहेंगे नगर निगम के कार्यालय
गृहकर वसूली बढ़ाने, लाइसेंस और विज्ञापन शुल्क जमा करने के लिए रविवार को नगर निगम के सभी कार्यालय खुले रहेंगे। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय, मुख्यालय समेत सभी टैक्स कलेक्शन सेंटर, लाइसेंस, विज्ञापन के सभी कार्यालय अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। इस दौरान टैक्स जमा किए जाएंगे। जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके जोन में तैनात लिपिक, कर अधीक्षक और कर निरीक्षक घर-घर वसूली करेंगे। नगर आयुक्त ने भवन स्वामियों और व्यवसायियों से रविवार को कार्यालय में जाकर टैक्स जमा करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें