मृतका के पिता का आरोप है कि नौकरी लगते ही पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उन्नति से मारपीट व साथ रखने से इनकार करने लगा। इस बीच उन्नति अपने मायके चली गई। बीते दो माह पूर्व ससुर सुधुराम के कहने पर उन्नति की विदाई कराई गई। मायके से ससुराल आने के बाद भी पति उसके साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। पति वीडियो कॉल कर प्रताड़ित करता था।
पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति उमेश सिंह, सास जगपत्ति देवी, ससुर सुधुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गए। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का दहेज का मामला लगा। उन्नति का पति दिल्ली से घर के लिए निकल गया।
उन्नति के सास ससुर का कहना है कि सब ठीक था। रात में खाना खाने के बाद बेटी के साथ सोने चली गई, और इस दौरान फांसी लगा ली। सुधुराम मूल रूप से रोहनिया थाना क्षेत्र के जक्खनी के रहने वाले हैं। नेवादा स्थित ससुराल में नवासा मिलने के कारण वो यहीं रहते हैं। सुधुराम का बड़ा बेटा डा राजेश पंजाब में रहता है जबकि मंझला बेटा कुछ दिन पहले ही नौकरी के लिए विदेश गया है। तीसरा और सबसे छोटा बेटा उमेश दिल्ली में नौकरी करता है।