फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल: ओपीडी में पक्के फर्श पर बिछाया जा रहा मार्बल, प्रोफेसर ने उठाए सवाल

Tue, 12 Oct 2021 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में पक्के फर्श पर लगाई जा रहीं टाइल्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों पर हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ओमशंकर ने सवाल खड़ा करते हुए घोटाले का आरोप लगाया है। अपने फेसबुक पर लिखे पोस्ट में प्रोफेसर ओमशंकर ने अस्पताल की ओपीडी हॉल में पक्का फर्श होने के बाद भी उस पर नए मार्बल लगाए जाने का फोटो और वीडियो पोस्ट किया है। इस तरह के कार्य पर आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन


फेसबुक पर अपने पोस्ट में प्रो. ओमशंकर ने इसके पहले कायाकल्प के मद में मिले धन से आईएमएस बीएचयू के निदेशक के आवास मरम्मत कराने पर भी सवाल खड़ा किया था। अब एक बार फिर उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा है कि मरीजों के लिए स्ट्रेचर, आवश्यक जांच के लिए एमआरआई मशीन, ऑटोमेटिक जांच उपकरण खरीदने, इमरजेंसी में 24 घंटे निशुल्क दवाएं देने आदि सुविधाओं के बजाय अनावश्यक धन का दुरुपयोग इस तरह किया जा रहा है।

पहले से ही मजबूत दीवारों को तोड़कर नए खंभे बनाए जा रहे हैं तो सुंदर फर्श के ऊपर नया फर्श भी बिछाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इससे मरीजों का कोई लाभ तो नहीं हो सकता है लेकिन अधिकारियों को इसका लाभ जरूर मिलेगा। उनके पोस्ट को लोग तेजी से शेयर करने के साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के ओपीडी हाल में कई जगहों पर फर्श खराब है। इस वजह से कायाकल्प के तहत उसे सही कराया जा रहा है। सब एक ही जैसा दिखे इस वजह से ही ओपीडी हाल में फर्श  बनवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें