फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बनाया दबाव, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, उसके बाद...

Tue, 21 Feb 2023 03:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में युवती की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने एक युवक पर दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की दूसरे धर्म के युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच आपसी तालमेल भी था।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर में धर्म परिवर्तन कराकर शादी का दबाव देना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने दुष्कर्म धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की दूसरे धर्म के युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच आपसी तालमेल भी था।

विज्ञापन

जबरन धर्म परिवर्तन का मामला - फोटो : amar ujala
युवक ने युवती के साथ एक अश्लील वीडियो भी बनाया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर मन मुटाव हुआ और मामला बिगड़ गया। युवती की शादी उसके पिता ने तय कर दी। जब इस बात की जानकारी युवक को हुई तो उसने पहले धर्म परिवर्तन करा कर शादी करने की बात की। जब लड़की तैयार नहीं हुई तो युवक के द्वारा युवती के साथ बनाई गई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
 
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन। सांकेतिक - फोटो : social media
यह बात युवती के ससुराल जहां शादी तय हुई थी वहां पहुंची और शादी टूट गई। इधर युवक ने कहा कि उसके धर्म में दूसरी महिला को भी रखने का विधान है। युवक की शादी पहले हो चुकी है। धर्म परिवर्तन के नाम पर युवक शादी कराना चाहता था। युवती तैयार नहीं हुई, इस बात की जानकारी चोलापुर पुलिस को दी गई। चोलापुर पुलिस ने 376, 506 और आईटी एक्ट के तहत अभियुक्त मजहर निवासी शिवरामपुर  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें