फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड पोस्ट से राखी भेजने का 18 तक अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य डाक से राखी भेजने की समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गई। अब बहनों के पास स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेजने का 18 अगस्त तक का मौका है। शहर के सभी प्रमुख डाकघरों पर राखी भेजने के लिए सोमवार को भीड़ लगी रही। हालांकि महिलाओं के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनें दूर दराज रहने वाले भाईयों के लिए राखियां भेजने में लगी हैं। डाक विभाग ने रक्षा बंधन पर राखियां भेजने के लिए सामान्य डाक से 16 अगस्त और स्पीड पोस्ट से 18 अगस्त तक की तारीख निर्धारित की थी। राखी को पोस्ट करने के लिए विभाग द्वारा 10 रुपये के रंगीन वाटरप्रूफ लिफाफों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
डाक विभाग की ओर से समय पर राखियां पहुंचाई जा सकें, इसके लिए विशेष लिफाफा जारी करने के साथ ही प्रधान डाक घरों में अलग से काउंटर भी बनाए गए हैं। विभाग की ओर से सभी राखियों पूरी सतर्कता के साथ पहुंचाया जा रहा है।- केके यादव, पोस्टमास्टर जनरल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें