फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में पत्रकारिता की प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा स्थगित

Thu, 22 Oct 2020 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पत्रकारिता की प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया। मामले की जानकारी होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी छात्र को प्राक्टोरियल टीम को सौंप दिया गया और परीक्षा को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को पहली पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान समाज विज्ञान संकाय में एक अभ्यर्थी ने मोबाइल से प्रश्नपत्र लीक कर दिया। मामले की जानकारी होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने उक्त छात्र को प्राक्टोरियल बोर्ड को सौंप दिया। बता दें कि इसके पहले एलएलबी की प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र भी 2019 में लीक हुआ था।

कुलसचिव डॉ. एस एल मौर्य ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक होने के कारण प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 अक्तूबर को द्वितीय पाली में तीन से पांच बजे तक कराया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में मोबाइल जैमर लगाकर परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। आरोपी छात्र को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


बीएससी का परीक्षा परिणाम जारी
काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों के बीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। कुलसचिव ने बताया कि जिन महाविद्यालयों ने प्रायोगिक परीक्षा के अंकचिट उपलब्ध नहीं कराए थे उनके परिणाम अभी लंबित हैं।
 

विज्ञापन

बीएएमएस की परीक्षा दो नंवबर से
काशी विद्यापीठ से जुड़े मेडिकल कॉलेजों के बीएएमएस की परीक्षाएं दो नवंबर से आयोजित की जाएंगी। बुधवार को विश्वविद्यालय ने मेडिकल की वार्षिक परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर दिया। टाइमटेबल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। कुलसचिव ने बताया कि बीएएमएस की परीक्षाएं दो से 11 नवंबर तक आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र 28 अक्तूबर से महाविद्यालयों द्वारा परीक्षा विभाग से प्राप्त किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें