फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में फिल्मी अंदाज में लूट

Wed, 26 Jul 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की खाखोपुर शाखा में मंगलवार की दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी और कैश काउंटर से दो लाख 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बाइक से भाग रहे बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछा किया तो उन्होंने फिर फायरिंग की।
विज्ञापन


आईजी रेंज दीपक कुमार, एसपी शैलेश पांडेय मौके पर पहुंचे और पूरे जिले में नाकेबंदी कराकर वाहन चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। 
 काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की खाखोपुर शाखा में मंगलवार की दोपहर सवा एक बजे 25 ग्राहक मौजूद थे।

तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। तीनों एक साथ बैंक में असलहे के साथ दाखिल हुए। दो बदमाश हवा में अंधाधुंध फायरिंग करते काउंटर से छलांग लगाकर अंदर कैशियर के पास पहुंच गए जबकि तीसरा बदमाश असलहा लेकर गेट पर खड़ा हो गया।

अंदर बदमाशों ने सभी को जमीन पर बैठ जाने के लिए कहा। प्लास्टिक की बोरी लेकर आए बदमाशों ने कैश काउंटर से सारे रुपये समेट लिए और बाहर निकल कर बाइक पर सवार होकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी रेंज वाराणसी ने ली जानकारी

केजीएसजीबी में अंधाधुंध फायरिंग कर लाखों की लूट - फोटो : अमर उजाला
बाइक से भाग रहे बदमाशों पर कुछ लोगों ने पथराव भी किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही सर्किल मछलीशहर समेत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। आईजी रेंज वाराणसी और एसपी  भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों और मौजूद खाताधारकों से पूछताछ की। कैश का मिलान करने के बाद बैंक अधिकारियों ने  बताया कि दो लाख 60 हजार 950 रुपये बदमाश ले गए हैं

। मामले में पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने कहा कि बैंक से दो लाख साठ हजार 950 रुपये की लूट हुई है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें