फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहू देश के लिए: रक्तदान कर दें कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि,BHU में अमर उजाला का शिविर कल

Tue, 25 Jul 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आइए निकालिए डर, रक्तदान कर बने महादानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लहू देश के लिए... वाराणसी के लोग इस जोश के साथ कारगिल फतह के 18वें विजय दिवस पर शहीद जांबाजों को श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान के  लिए जोश और उत्साह लबरेज हैं। अगर आप भी रक्तदान करना चाहते हैं तो अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई को लगने वाले रक्तदान शिविर (सुबह 9.00 बजे से शाम 3.00 बजे तक) में आकर रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन


पिछली बार रक्तदान से वंचित लोगों के लिए भी सुनहरा अवसर है। इस रक्तदान से एक पंथ दो काज होगा। कारगिल शहीदों को याद करेंगे, उन्हें श्रद्धांजलि देने के  साथ रक्तदान देकर किसी की जान बचा सकते हैं। रक्तदान के लिए फोन और व्हाट्सएप से पंजीयन जारी है।

 रक्तदान करने से सेहत पर किसी भी तरह का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। इसे लेकर किसी प्रकार की भ्रांति या भ्रम होने पर इससे जुड़े लोगों से बात कर लेनी चाहिए। स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान हर तीन महीने में करना चाहिए।
विज्ञापन


अक्सर अपने किसी रिश्तेदार और परिवारीजन को जरूरत पड़ने पर भी लोग रक्त देने से कतराते हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि जीवन में इससे बड़ा महादान और कुछ नहीं है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें इलाज के दौरान खून की जरूरत पड़ती तो है लेकिन डोनर न होने की वजह से उन्हें समय से खून नहीं मिल पाता है और ऐसे में उनकी जान जाने का खतरा बना रहता है। 

बीएचयू ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. एसके सिंह ने बताया कि इसमें 18 से 65 वर्ष तक के लोग रक्तदान कर सकते हैं, जिनका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो। मिथक है कि शाकाहारी व्यक्ति के शरीर में लौह तत्वों की कमी होती है और वे रक्तदान नहीं कर सकते हैं।

इस बारे में सच्चाई यह है कि शाकाहारी व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। लौह तत्वों की कमी एक महीने में धीरे-धीरे पूरी हो जाती है।  शिविर में भागीदारी के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने वाले संगठन गिव ब्लड ए चांस सहित कई लोग जुड़ते जा रहे हैं। 

रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ख्याल

blood donate

- रक्तदान करने से पहले रात में पूरी नींद सोएं
- रक्तदान से पहले नाश्ता करें और पानी भी खूब पीएं
- ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें, जिसमें आयरन की मात्रा अधिक हो
 - यदि हीमोग्लोबीन निर्धारित मात्रा से कम हैं तो रक्तदान न करें
- अगर आपने 48 घंटे पहले कोई दवा ली है तो चिकित्सक को जरूर बताएं
- एक दिन पहले न तो शराब पीएं और न ही धू्म्रपान करें
- रक्तदान के बाद 15-20 मिनट तक आराम जरूर करें

ब्लड डोनर क्लब के सदस्य भी बन सकेंगे 
शिविर में आने वाले ऐसे लोग जो किन्हीं कारणों रक्तदान नहीं कर सकेंगे उनका नाम ब्लड डोनर क्लब में शामिल किया जाएगा। इन्हें जरूरत पड़ने पर कॉल किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को वक्त पर रक्त मिल सके। इसके लिए शिविर स्थल पर अलग से काउंटर बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन भी देगा प्रमाणपत्र

amarujala foundation
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए जा रहे शिविर में रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र मौके पर ही दिया जाएगा। यह प्रशस्ति पत्र आपके लिए हमेशा यादगार रहेगा। आप गर्व कर सकेंगे कि हमने कारगिल विजय दिवस पर जरूरतमंदों की मदद के लिए एक नेक काम किया है।

इसके अलावा बीएचयू ब्लड बैंक द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सर्टिफिकेट में रक्तदाता के ब्लड ग्रुप सहित अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज रहेंगी। रक्तदाता इस सर्टिफिकेट के आधार पर अपने या अपने किसी परिवारीजन को जरूरत पड़ने पर तीन महीने तक एक यूनिट रक्त बिना डोनेट किए ले सकेगा। इसके लिए केवल निर्धारित फीस जमा करनी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें