प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिसंबर में वाराणसी दौरा संभावित माना जा रहा है। ऐसे में पीएम के हाथों हरी झंडी के बाद इन बसों के संचालन की योजना बन रही है। मगर, चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने के कारण दिसंबर में भी संचालन पर ग्रहण प्रतीत हो रहा है।
कारण, जमीन चिह्नित होने के बाद उसमें चार्जिंग प्वाइंट के लिए समय की आवश्यकता होगी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि ई- बसों के संचालन के लिए शहर में दो चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने हैं। इसके लिए परिवहन विभाग को जमीन चिह्नित करनी है। शासन से बात कर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
पढ़ेंः वाराणसी में दीपावली पर रात में बस दो घंटे फोड़े जा सकेंगे पटाखे, जिला प्रशासन अलर्ट