मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले वे यहां पहुंचेंगे और एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे दो दिन तक गृहमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी वाराणसी पहुंचेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमा भी अलर्ट हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि गृहमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक कर बनारस के विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।
पढ़ेंः सुभासपा प्रमुख पर बरसे मंत्री अनिल राजभर, कहा- बांदा जेल में मऊ रैली का हिसाब देने गए थे ओमप्रकाश राजभर