फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 2016 से सीएमओ पद पर कार्यरत डॉ. वीबी सिंह सेवानिवृत्त, प्रभारी सीएमओ बने डॉ. राहुल सिंह

Sun, 31 Oct 2021 09:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

2016 से वाराणसी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. वीबी सिंह रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिले का नया सीएमओ कौन होगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। डॉ. राहुल सिंह को प्रभारी सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वीबी सिंह रविवार को सीएमओ पद पर पांच साल की सेवा पूरी करने के साथ ही सेवानिवृत्त हो गए। हालांकि अभी जिले का नया सीएमओ कौन होगा, इसका आदेश शासन स्तर से जारी होना है, लेकिन इसके पहले जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने प्रभारी सीएमओ की जिम्मेदारी संभाली।  
विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर के बदलापुर में बुढ़नेपुर ग्राम निवासी डॉ. वीबी सिंह ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 1991 से 14 साल तक फिजीशियन रहे। वाराणसी में 2016 से सीएमओ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना प्राथमिकता होगी। टीकाकरण के साथ ही डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों के रोकथाम की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें