फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-बलिया रेलवे लाइन का दोहरीकरण काम पूरा नहीं, कई ट्रेनों के मार्ग बदले

Mon, 01 Feb 2021 12:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी और बलिया-फेफना मार्ग का दोहरीकरण समय पर पूरा नहीं होने पर रेल प्रशासन ने नान-इंटरलॉक अवधि का 2 फरवरी तक विस्तार किया है। इस दौरान फेफना एवं बलिया स्टेशन पर 2 से 5 घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। इसके चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 फरवरी तक निरस्त रहेगी।  छह रेल गाड़ियों का ओरिजनेशन और छह गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोहरीकरण के कार्य में अधिक समय लगने के कारण गाड़ी संख्या 05111 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 05112 वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस एक व दो फरवरी को निरस्त रहेगी। बलिया से चलकर सियालदह जाने वाली बलिया-सियालदह एक्सप्रेस दो फरवरी तक छपरा से ही खुलेगी।

यह गाड़ी बलिया-छपरा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। इसके अलावा, कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस कोलकाता से 31 जनवरी को चलने वाली गाजीपुर सिटी के स्थान पर छपरा में ही रुक जाएगी। यह गाड़ी छपरा-गाजीपुर सिटी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस एक फरवरी को गाजीपुर सिटी से खुलने के बजाय छपरा से खुलेगी और गाजीपुर सिटी-छपरा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस एक फरवरी को बलिया के स्थान पर औड़िहार में ही टर्मिनेट होगी तथा औड़िहार-बलिया के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

बताया कि जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस और अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-फेफना-बलिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें