फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना की स्मृति में किया रक्तदान, चित्रों से बताई कुलगीत की महत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती शनिवार को मनाई गई। इस दौरान बीएचयू समेत कई जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने महामना द्वारा शिक्षा, समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ते रहने का संकल्प लिया। इस दौरान महामना की स्मृति में युवाओं ने रक्तदान भी किया। बीएचयू में छात्रा ने विश्वविद्यालय के कुलगीत पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन

बीएचयू में मालवीय जी की 160वीं जयंती पर वैदिक विज्ञान केंद्र में छात्रा नेहा सिंह द्वारा कुलगीत पर आधारित 11 चित्रकलाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी वीसी प्रो.वीके शुक्ला ने किया। चित्रकलाओं में सर्वविद्या की राजधानी, तीनों लोकों से न्यारी काशी, नए नहीं हैं ये ईंट पत्थर, है विश्वकर्मा का कार्य सुंदर, बिके हरिश्चन्द्र थे यहीं पर, यह ब्रह्मविद्या की राजधानी, यह राज ऋषियों की राजधानी, सुरम्य धाराएं वरुणा अस्सी, प्रतीचि प्राची का मेल सुंदर इन पंक्तियों को रेखांकित किया गया है। प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, प्रो.कमलेश झा, प्रो.प्रभाकर उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में महामना जयंती पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान कमलाकांत उपाध्याय, राजेश पाठक, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। उधर सुंदरबगिया स्थित अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र पर महामना जयंती मनाई गई। निदेशक प्रो. बिनोद कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में संस्था की स्थापना, आधार, दृष्टिकोण, उद्देश्यों पर बनी लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में डॉ. हरेराम पांडेय, अवधेश नारायण श्रीवास्तव, प्रो. रामनारायन द्यिवेदी आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ (पूर्वी जोन), उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया एवं एन.एस.यू.आई,के संयुक्त तत्वावधान में मालवीय जयंती पर सिंहद्वार स्थित मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बीएचयू मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र पर मालवीय जयंती पर परिचर्चा में मुख्य अतिथि प्रो आनंद वर्धन शर्मा, सोफिया विश्वविद्यालय ने महामना को महर्षि बताते हुए उनके द्वारा विविध क्षेत्रों में किये गए कार्यो की चर्चा की। कार्यक्रम में समन्वयक प्रो. आशाराम त्रिपाठी, उपसमन्वयक प्रो गिरिजा शंकर शास्त्री , डॉ संजीव सराफ, डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डॉ रामकुमार दांगी आदि मौजूद रहे।
अस्सी घाट पर लगाई गई प्रदर्शनी
आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत महामना पं मदन मोहन मालवीय जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार द्वारा अस्सी घाट पर मालवीय की जीवन यात्रा विषयक अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी जी, डॉ राजेश्वर आचार्य एवं डॉ दुर्ग सिंह चौहान द्वारा मालवीय जी के चित्र पर माला फूल अर्पित कर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें