फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दर्ज है गुमशुदगी: वाराणसी में रिंग रोड किनारे मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त,  दो दिन से थी लापता

Sun, 25 Sep 2022 04:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अनंतपुर गांव के पास शनिवार सुबह  रिंग रोड किनारे एक महिला का शव संदिग्ध हाल में मिला था। उसकी शिनाख्त रविवार सुबह  शिवपुर थाना अंतर्गत नवलपुर बसही निवासी अर्चना पटेल (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन
वाराणसी में रिंग रोड किनारे नाले में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अनंतपुर गांव के पास रिंग रोड किनारे संदिग्ध हाल में मिले महिला की शव की शिनाख्त हो गई। महिला दो दिन से लापता थी और मायके पक्ष ने शिवपुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। लोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी के अनुसार शव की शिनाख्त शिवपुर थाना अंतर्गत नवलपुर बसही निवासी अर्चना पटेल (30) के रूप में हुई।

विज्ञापन


महिला अपने मायके से ही शुक्रवार की दोपहर बाद से गायब थी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

शनिवार की सुबह लोहता थाना अंतर्गत अनंतपुर गांव के सामने रिंग रोड के किनारे नाले में महिला का औंधे मुंह शव मिला था। शव देख हत्या की आशंका जताई गई थी। महिला के चेहरे और गले पर काफी चोटें थी। घटनास्थल के पास खाली शराब और बियर की बोतल फेंके मिले थे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दो टीम गठित की है। थाना प्रभारी के अनुसार हत्या सहित अन्य बिन्दुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ के अलावा मृतका के मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है। मृतका का मायका प्रयागराज में है। पति पप्पू पटेल कहीं बाहर रहकर नौकरी करता है। काफी समय से महिला मायके में ही रह रही थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें