फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के बाद पति का इंतजार कर रही पत्नी की लाश: वाराणसी में महिला की सांप डंसने से मौत, मां बनने वाली थी

Sun, 25 Sep 2022 03:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अनौरा गांव में सांप के काटने से शुक्रवार की देर रात एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति गुजरात में एक कंपनी में प्राईवेट नौकरी करता है। मृतका के घरवालों और ग्राम प्रधान ने बताया कि उसके पति के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
पति का इंतजार कर रही पत्नी की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ इलाके के अनौरा गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। गांव में सांप के काटने से शुक्रवार की देर रात एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति गुजरात में एक कंपनी में प्राईवेट नौकरी करता है। महिला की मौत के बाद पति काे सूचना दी गई। लेकिन उसका पति रविवार को अपने गांव पहुंचेगा। ऐसे में महिला के घर वालों ने मृतका की लाश को घर पर बर्फ से ढककर रखा है। मृतका के घरवालों और ग्राम प्रधान ने बताया कि उसके पति के आने के बाद रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार अनौरा गांव निवासी राजू चौहान की पत्नी मनीषा चौहान (30) शुक्रवार रात में परिवार के सभी लोगों के भोजन के बाद बर्तन धुलने के लिए गई। उसी समय बर्तन धुलने के स्थान पर बैठै सांप ने उसे डंस लिया। वह चिल्लाते हुए भागी। घरवालों ने टॉर्च जलाया तो उन्हें भागता हुआ सांप दिखाई दिया।

उसके बाद उसके ससुराल वाले उसे हरहुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर में स्थित अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। उसके बाद परिजन उसे घर लेकर आए तथा गुजरात में नौकरी कर रहे उसके पति राजू चौहान को सूचना दी।

सांप - फोटो : amar ujala
गांव वालों के बताने पर गाजीपुर स्थित एक देव स्थान पर जहर उतरवाने के लिए ले गए लेकिन वहां भी महिला को मृत घाेषित कर दिया। उसके बाद परिजन उसे लेकर शनिवार शाम को घर वापस लौट आए। वापस आने के बाद पति का इंतजार किया जा रहा। पति ने बताया कि वह रविवार को घर आएगा।
विज्ञापन

ऐसे में मृतका की लाश को बर्फ से ढक कर रखा गया है। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले शादी हुई थी और मृतका को अभी कोई संतान नहीं थी और वह गर्भवती थी। इस बारे में ग्राम प्रधान दीपक चौहान ने बताया कि मृतका की लाश को उसके घर पर बर्फ से ढक कर रखवाया गया है। पति राजू चौहान के आने के बाद रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें